5 Feb 2026, Thu

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना: थाना परिसर में सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी ने अश्लील गानों और डीजे पर प्रतिबंध की बात कही। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, पंडालों की निगरानी और प्रतिमा विसर्जन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आश्वासन दिया।

रमना सी.ओ विकास कुमार पांडे सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जीतू सिंह व संचालन थाना प्रभारी आकाश कुमार ने की। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, पंडालों की निगरानी, प्रतिमा विसर्जन तथा डीजे पर प्रतिबंध जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सी.ओ ने स्पष्ट किया कि अश्लील गानों और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूजा पंडाल सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, बिजली के सुरक्षित उपयोग तथा स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और गश्त बढ़ाने की बात कही गई। शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए आपसी भाईचारे के साथ सरस्वती पूजा मनाने की अपील की। बैठक में एस आई जयप्रकाश गुप्ता, एएसआई अशोक चौधरी, कंप्यूटर ऑपरेटर अजय कुमार ,आशीष जयसवाल ,गम्हरिया मुखिया पति जसवंत पासवान, सिलीदाग अनीता देवी, सदर मुखिया पति बिरेंची पासवान, समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *