5 Feb 2026, Thu

विधायक ने बी०पी०एल० सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन,खेल से शारीरिक व मानसिक विकास संभव : विधायक

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: प्रखंड अंतर्गत बोदरा पंचायत के महुगांई टोला में आयोजित B.P.L सीजन–2 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। और फिता काट कर एवं बैटिंग कर मैच का उद्घाटन किया। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला लावाचंपा एवं बोदरा के बड़का खाला की टीमों के बीच खेला गया, जो अंत तक बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर कौशल का परिचय दिया। कड़े संघर्ष के बाद लावाचंपा की टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर मैच जीता।

यह टूर्नामेंट जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में खेलाई जा रही है।

इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सफल, भव्य एवं अनुशासित आयोजन के लिए आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास का सशक्त माध्यम है। खेल से अनुशासन, परिश्रम और समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और अपनी प्रतिभा के बल पर झारखंड राज्य का नाम देश व दुनिया में रोशन करें।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है, साथ ही सामाजिक एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा भी सुदृढ़ होती है। मौके पर जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह,बीडीसी अनील राम,विधायक मीडिया प्रभारी हरिनाथ चंद्रवंशी,

मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह, पुर्व बीडीसी पंकज सिंह, विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र सोनी, इमरान खान,जय कुमार सिंह, जवाहिर चौधरी,तपेसर चौधरी,लालमन यादव, देवकुमार राम सहित काफी संख्या लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *