कांडी-प्रखण्ड के भंडरिया व मंडरा गांव में गुरुवार को स्वंय सेवी संस्था एसबीआई फाउंडेशन और रोज संस्था द्वारा संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के माध्यम से भंडरिया व मंडरा गाँव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एसबीआई टीम के डॉक्टरों ने 48 मरीज का इलाज किए तथा मरीजों के बीच निशुल्क दवा वितरण किया गया। उसके बाद मंडरा गाँव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में लोगों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
जिसमें ग्रामीणों को स्वस्थ्य रहने के लिए अनेक प्रकार के सुझाव दी गई और छोटी मोटी बीमारी को नजर अंदाज नहीं करने की सलाह दी गई।डॉ संदीप कुमार ने बताया कि मरीजों को डॉ द्वारा दिए गए परामर्श के हिसाब से दवा समय से लेना चाहिए और समय समय पर जांच भी कराना चाहिए। ग्राम स्वास्थ्य सहिया सुनीता देवी, कौशल्या देवी, नेहा कुमारी, श्याम सुंदर उपाध्याय, उदय उपाध्याय, चरित्र राम ,रामप्रवेश पांडे, सीताराम पांडे, राहुल कुमार, लक्ष्मीकांत पांडे, प्रतिमा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।