रमना:प्रखंड के गम्हरिया पंचायत के बारपानी गांव में गुरुवार को जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने गांव में गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष कड़ाके की ठंड है। इसमें गरीबों को परेशानी हो रही है। खास कर बुजुर्ग महिला-पुरुष ज्यादा परेशान हो रहे हैं। उन्हीं की पहचान कर कंबल दिए जा रहे हैं। ताकि ठंड से उन्हें राहत मिल सके।
उन्होंने मौके पर गम्हरिया पंचायत के मुखिया पनपत्ति देवी ग्रामीणों ने बारपानी जाने वाले सड़क में पुलिया की मांग जिप अध्यक्ष शांति देवी से रखा। उन्होंने बोली की बारपानी जाने के रास्ते में पुलिया निर्माण के लिए गढ़वा डीसी को अवगत कराया जाएगा, आश्वासन दिया। और ईंसके लिए सरकार को अवगत कराया जाएगा। मौके पर कंबल पाने वाले का नाम कैलाश परहीया, मंगरु रजवार रामनाथ परहिया,भागामानिया देवी, रामनाथ बड़ीही, जुड़वा देवी, पाचू रजवार, कैलाश सिंह, लक्ष्मण राम, गोपाल यादव, मानमती देवी, देवंती देवी, जीव सिया देवी, आमना खातून, लखन रजवार, मीरा गुप्ता, सरिता देवी, जीना बेबी, सलमान मियां, नसीबन बीबी रामचंद्र प्रजापति, देदू प्रजापति, जैसी देवी, कुसुमारी देवी,सुखमणि देवी, आदि लोग शामिल थे