मझिआंव:मझिआंव एवं बरडीहा थाना परिसर में सरस्वती पूजा-2026 को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्यों, अन्य गणमान्य व्यक्ति , डी जे संचलको के साथ बैठक की गई। बरडीहा थाना परिसर में हुई शांति समिति की अध्यक्षता अंचलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा की गई जबकि संचालन थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह द्वारा की गई। जबकि मझिआंव थाना परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार द्वारा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा शांतिपूर्ण वातावरण में सरकार के गाइड लाइन के अनुसार निर्धारित दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए मनाने की अपील की गई। साथ ही कहा गया कि यह मुख्यतः बच्चों का त्योहार है, इसलिये मूर्ति विसर्जन के दौरान उनके अभिभावक बच्चों के साथ रहें और सूर्यास्त के पहले ही मूर्ति विसर्जन कर लें,और किसी भी अप्रिय घटना की तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। पदाधिकारियों द्वारा पूजा के दौरान डीजे नही बजाने की अपील की गई और कहा गया कि तेज आवाज डीजे के कारण दिल के मरीजों की मौत तक हो सकती है।
इसलिए माननीय न्यायालय द्वारा इसपर रोक लगाया गया है,और निर्धारित मानदंडों पर ही ध्वनि की इजाजत है. कहा गया कि पूजा में ध्वनि विस्तातक यंत्र का प्रयोग निर्धारित मानदंडों के अनुसार करें। इस बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार,जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह,एस आई संजय कुमार मुंडा, धर्मेंद्र कुमार सिंह,पंचायत मुखिया अख्तर खान, मुखिया प्रतिनिधि रमेश पासवान, बीडीसी प्रतिनिधि छोटे खान, जियाउल खान सहित क्षेत्र के पूजा समिति के लोग एवं डीजे संचालक मौजूद थे।