“क्षेत्र के युवाओं को खेल के मध्य से करूंगा विकसित” :मीनू दुबे
अनुप सिंह
मझिआंव: प्रखंड अंतर्गत बोदरा पंचायत के बढ़काखाला टोला पर भवानी सिंह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी अनुप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे,आयोजनकर्ता अध्यक्ष प्रिंस सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया। उदघाटन मैच दुबे तहले एवं बढका खाला के बीच खेला गया। वही इस दौरान युवा समाजसेवी सहभवी मुखिया प्रत्याशी अनूप कुमार दुबे उर्फ मीनू दुबे ने कहा कि अपने पंचायत क्षेत्र के युवाओं को खेल के माध्यम से भी मैं विकसित करूंगा और अपने पंचायत का नाम रौशन कर दिखाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि बोदरा पंचायत क्षेत्र एक विकसित पंचायत होगा। टूर्नामेंट के दौरान उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों को हौसला अफजाई किया। और युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने को कहा।
वहीं पहले खेलते हुए दुबे तहले की टीम ने 10 ओवर में111रन बनाये, जबकि जबाबी पारी खेलते हुए बढ़का खाला की टीम मात्र 52रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मौके पर अमर सिंह,अमन सिंह,राम सिंह, प्रमोद सिंह अजय सिंह, सिकु सिंह,संजय रजवार, श्यामलाल चौधरी, राकेश चौधरी, लव सिंह, अनेश यादव, गुड्डू सिंह, जीतेन्द्र प्रसाद यादव, मनीष ठाकुर, डबल दूबे, गोबिंदा राजवंशी, अरबिंद रजवार, उमेश रजवार, सूचित सिंह, भोला सिंह, चन्दन सिंह, मुकेश सोनी सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।