5 Feb 2026, Thu

गुलाब गार्डेन मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन -2 का उद्घाटन 30 जनवरी को विधायक द्वारा किया जाएगा

शेयर करें

पुर्वजों के याद में हो रहे टूर्नामेंट का होगा आगाज

अनुप सिंह

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के मोरबे पंचायत के फोटो खेल के मैदान (भीम बराज के समीप) गुलाब गार्डेन में 30 जनवरी दिन शुक्रवार को स्वर्गीय मुन्नर सिंह एवं स्वर्गीय अंबिका सिंह उर्फ बटोही सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 सीजन-2 का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत की मुखिया निर्मला देवी के द्वारा किया जाएगा।

खेल के आयोजन कर्ता अनुप कुमार सिंह एवं व्यवस्थापक मिठू सिंह, विकास कुमार सिंह के द्वारा इस उद्घाटन मैच में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस मैच का शोभा बढ़ाने की अपिल की है। आयोजन कर्ता ने बताया कि उद्घाटन मैच मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के करकट्टा की टीम एवं पलामू जिला के ऊंटारी रोड के नौगढ़ टीम के बीच खेला जाएगा। जो काफी रोमांचक खेल होगा। इस टूर्नामेंट में 16 टी में भाग लेंगी तथा यह खेल 10 -10 ओवर का होगा। अन्य मैच 12-12 ओभर का खेलाया वहीं इस टूर्नामेंट में कई लोगों का सहयोग मिल रहा है जो सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *