21 Mar 2026, Sat

विधायक चौधरी की पहल पर बड़कागांव-उरीमारी मुख्य मार्ग की शीघ्र होगी जीर्णोद्धार

शेयर करें

विष्णु गुप्ता

बड़कागांव:सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए विधायक ने जिला उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे, जिसके बाद ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता (JE) जागेश्वर उरांव ने सड़क का गहन निरीक्षण किया ।

सड़क पर दो जगहों पर दरारें आ गईं हैं जिससे आवागमन में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

विधायक की पहल पर विभाग ने डीपीआर (DPR) तैयार करने और जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया है.

विधायक रोशन लाल चौधरी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की सड़कों का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है और किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इस सड़क के मरम्मत होने से बड़कागांव और उरीमारी क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों और कोयलांचल के वाहनों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *