10 Feb 2026, Tue

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के प्रशिक्षण में नहीं मिला नाश्ता खाना, प्रतिभागियों ने बीडीओ को दिया आवेदन

शेयर करें

अनुप सिंह

बरडीहा: प्रखंड कार्यालय के सभागार राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत तीन प्रखंडों के पंचायत सचिव, सहायक सचिव एवं मुखिया को चार दिवसीय प्रशिक्षण कुल 72 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया।इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लोगों का आरोप है कि उन्हें न तो नाश्ता और न दोपहर का भोजन ही दिया गया।बताया जाता है कि इससे आक्रोशित प्रशिक्षण कर रहे लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार को शिकायत पत्र देकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

इस संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सत्येंद्र कुमार पाल, नंदकिशोर साव, बबलू यादव, चंदन कुमार पासवान, प्रेमशिला कुमारी, मनोज कुमार राम, दिनेश राम, प्रवीण कुमार, कविता देवी, ललन पासवान, आदि लोगों ने बताया कि इस चार दिवसीय प्रशिक्षण का आज पहला दिन है लेकिन मेन्यू के अनुसार उन्हें नाश्ते में चाय एवं 02 समोसा मिलना चाहिए था, साथ ही दोपहर के भोजन में रोटी चार पीस, दाल 50 ग्राम, चावल 150 ग्राम,एवं पनीर की सब्जी अथवा चिकन 75 ग्राम, पापड़,अचार, सलाद एवं मौसमी सब्जी 50 ग्राम तथा भुजिया देने का प्रावधान है।

लेकिन उन्हें भोजन की कौन कहे नाश्ता के लिए भी नहीं पूछा गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र में 25 लोगों का हस्ताक्षर शामिल है। इस संबंध में प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि संस्था के पदाधिकारी से बात किए थे लेकिन अगर नहीं दिया है तो सरासर गलत है। जांच किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *