अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष ने कार्य स्थल पर पहुंचकर जांच की
उमेश कुमार
रमना:प्रखंड के मड़वानिया पंचायत अंतर्गत गांव खरठिया में अप्रोक्स दस लाख की लागत से कृषि एवं पशुपालन विभाग की ओर से मुर्गी शेड, बकरी शेड, गाय शेड एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी ने कार्य स्थल पर पहुंचकर जांच की। स्थानीय लोगों द्वारा किए गए शिकायत के आलोक में जांच के दौरान निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए।
निरीक्षण के दौरान में यह भी पाया गया कि निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित एस्टीमेट (प्राक्कलन) उपलब्ध नहीं था। साथ ही पूर्व में चार दीवाली के दिवार पर निर्मित ईंट जोड़कर निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आई। जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी ने कहा कि जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए हैं। उनकी रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जाएगी। यदि जांच में अनियमितता प्रमाणित होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
वहीं, संवेदक पक्ष की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में चर्चा का माहौल है और लोग निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं