11 Feb 2026, Wed

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, समर्पण दिवस के रूप में मनाई पुण्यतिथि

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी : भारतीय जनता पार्टी, मंडल इकाई कांडी द्वारा बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान की विषम परिस्थितियों में उनके बताए आदर्शों और पद-चिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे ने कहा कि पंडित जी का व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का पुंज है। उनके अंत्योदय के सपने को साकार करना ही भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का मुख्य लक्ष्य है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश किसान मोर्चा के रामलला दूबे, वरिष्ठ नेता रामलखन प्रसाद, विनोद प्रसाद, शिवप्रसाद पाण्डेय, उपाध्यक्ष सीताराम तिवारी, महामंत्री भोला मेहता, सरजक मेहता, लखन चन्द्रवंशी, विजय पाण्डेय, राजू कुमार, भरत मेहता, ब्रजकिशोर लाल, अंजू देवी, ललन पासवान, सुरेन्द्र सिंह, उमेश चन्द सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *