11 Feb 2026, Wed

किसानों की समस्याओं को लेकर कृषि मंत्री से मिले विधायक नरेश प्रसाद सिंह

शेयर करें

अनुप सिंह

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने झारखंड सरकार की माननीय कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के किसानों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

मुलाकात के दौरान सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, समय पर बीज एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि किसानों की आय वृद्धि एवं कृषि तंत्र को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक पहल कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने विश्वास जताया कि सरकार के सकारात्मक सहयोग से क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित होगा।

इस दौरान भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *