28 Mar 2026, Sat

महाशिवरात्रि का अवसर पर प्राचीन शिव मंदिर पर होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्लॉक रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञाचार्य श्री श्री 1008 श्री बाबा केशव नारायण दास के द्वारा पूजा अर्चना कर की गई। होली मिलन समारोह में स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

समारोह का मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध गायक सूरज तहलका, जिन्होंने अपनी सुमधुर आवाज और ऊर्जावान प्रस्तुति से श्रोताओं का दिल जीत लिया। जैसे ही उन्होंने गणेश वंदना,शिव भक्ति और होली से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी, पूरा परिसर झूम उठा। उनके लोकप्रिय गीतों पर तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण गूंजता रहा। सूरज तहलका की गायकी ने सचमुच समारोह में चार चांद लगा दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मंदिर समिति के सदस्यों ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता,भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

इस प्रकार महाशिवरात्रि और होली मिलन समारोह का यह संगम श्रद्धा,भक्ति और उल्लास का अनुपम उदाहरण बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *