9 Mar 2026, Mon

पेट्रोल लेने के लिए एक पेट्रोल पम्प पर वाहन चालकों की लग रही है भीड़,दो पेट्रोल पंपों पर नहीं मिल रहा है तेल

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी – पेट्रोल की किल्लत कांडी में भी दिखने लगा है।पेट्रोल लेने के लिए वाहन चालकों की काफी भीड़ पेट्रोल पम्प पर लग रहा है।पेट्रोल लेने के लिए घंटों लोग लाइन में खड़े दिख रहे हैं।सबसे अधिक भीड़ दो पहिया वाहन चालकों की दिख रही है। प्रखण्ड मुख्यालय के तीन पेट्रोल पंप में से मात्र एक पेट्रोल पम्प रामलखन पेट्रोलियम पर हीं पेट्रोल मिल रहा है।जबकि अन्य दो पेट्रोल पंप रेशम लक्ष्मी व रघुनाथ जी फ्यूल पर समाचार लिखे जाने तक पेट्रोल नही था। एक पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल मिलने से वाहन चालकों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल की किल्लत की आशंका को लेकर सभी वाहन चालक टँकी फूल करा रहे हैं जिससे पेट्रोल की माँग बढ़ गयी है।

लोग भैट व गैलन तथा डब्बा लेकर पेट्रोल लेने पम्प तक पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें डब्बा में तेल नही मिल रहा है। वैसे दुकानदार जो पेट्रोल बिक्री करते हैं वे सभी अपने वाहन में टँकी फूल कराकर ले जा रहे हैं घर जाकर टँकी से तेल निकालकर अधिक मूल्य पर पेट्रोल की बिक्री कर रहे हैं। नीरज पेट्रोल पम्प लमारी के संचालक छुन्नू पाण्डेय ने कहा कि पेट्रोल की किल्लत होने का अफवाह उड़ाया गया है ऐसी कोई बात नही है लोग सयंमित रहें।प्रचुर मात्रा में पेट्रोल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *