6 Feb 2026, Fri

मोटरसाइकिल के धक्के से एक व्यक्ति घायल, रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर

शेयर करें

अनुप सिंह

पलामू जिला के उंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल के धक्के से सिड़हा गांव निवासी स्वर्गीय मथुरा सिंह के 43 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को परिजनों के द्वारा मझिआंव रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर विनोद सिंह के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इस संबंध में डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सर में चोट लगने के कारण सीटी स्कैन हेतु गढ़वा सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा है। वहीं रेफरल अस्पताल के एम्बुलेंस के द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया।

वहीं परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि उंटारी रोड बाजार के पास दो मोटरसाइकिल सवारी युवा धक्का मार दिए जिससे मनोज सिंह घायल हो गए।

वहीं ग्रामीण एवं बाजार के लोगों के द्वारा मोटरसाइकिल चालक मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबे तहले गांव निवासी रवि कुमार एवं संग्रह गांव निवासी सूरज कुमार को घर दबोच लिया गया। वहीं सूरज कुमार ने बताया कि मझिआंव मोड़ से हम लोग देवडर बिनवा शादी समारोह में जा रहे थे। इस दौरान यह घटना घटी है। वहीं रेफरल अस्पताल के एम्बुलेंस के द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *