मझिआंव थाना क्षेत्र के सोनपुरवा पंचायत में शादी से कुछ दिन पहले और तिलक के दिन ही 22 वर्षीय लड़की को अपने घर से भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमिका के शादी हेतु गत 5 मई को लड़का के यहां तिलक जाने वाला था। इसी बीच तिलक से पहले ही प्रेमिका अपने घर से भाग गई। इधर बताया जा रहा है कि प्रेमिका अपने शादी से नाराज चल रही थी। उसकी शादी घर वालों ने अपने मन मुताबिक करना चाह रहे थे। लेकिन लड़की को इस बात को लेकर काफी नाराज थी। लड़की पक्ष के तरफ से तिलक ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच मौका पाते ही लड़की अपने घर से भाग गई। जिससे तिलक निर्धारित तिथि पर नहीं चढ़ाया जा सका। इधर इस संबंध में लड़की के घरवालों की ओर से स्थानीय थाना को लड़की अचानक घर से गायब हो जाने की सूचना दे दी गई है। इधर आवेदन के आधार पर पुलिस सक्रिय होकर मोबाइल लोकेशन के आधार पर जुट गई। वहीं परिजन नाते रिश्तेदार के यहां लड़की को पता लगाने में जुट गए। वहीं दूसरी ओर परिजन काफी परेशान थे। हालांकि लड़की की शादी गढ़वा जिले के खरौंधी थाना अंतर्गत को होना था। जबकि दूसरी ओर पुलिस प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार घर से भागी हुई लड़की रांची से सकुशल अपने परिजन के साथ घर आने की बात कही जा रही है।