9 May 2026, Sat

एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तिनों बच्चों की हुई मौत, महिला गंभीर

शेयर करें

अनुप सिंह

गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र में एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। तीनों बच्चों की मौत हो गयी। जबकि महिला की हालत गंभीर है। मिडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया। महिला को गंभीर हालत में गिरिडीह अस्पताल भेजवाया गया है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इधर घटना की जानकारी पाकर इंस्पेक्टर पास्कल टोप्पो, प्रभारी थानेदार रिशु सिन्हा खसलोडीह पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी है। मृतकों में 6 वर्षीय अविनाश कुमार, 3 वर्षीय रानी कुमारी और 2 साल की फूल कुमारी शामिल है। महिला की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *