6 Feb 2026, Fri

राजधानी रांची से 407 मिनी ट्रक लूटे जाने के मामले में पुलिस ने बिहार एवं पलामू के युवक को किया गिरफ्तार

शेयर करें

अनुप सिंह

राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुखदेवनगर इलाके से एक 407 ट्रक लूटकर ले जाने के इल्जाम में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम विशाल पंडित और चंदन कुमार तिवारी बताये गये। करीब 26 साल का विशाल पंडित बिहार के कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के तांती टोला का रहेने वाला है। वहीं, 25 साल का चंदन कुमार तिवारी पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के नावा जयपुर का रहने वाला है। ट्रक को लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। गिरफ्तार विशाल और चंदन दोनों दागी किस्म के लड़के हैं। पुलिस फाइल में विशाल के खिलाफ एक और चंदन के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *