मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोंदा गांव के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र चौधरी पिता राजेंद्र चौधरी ग्राम सोहबरिया का बताया जा रहा है। घर लौटते समय यह दुर्घटना हुई है। दुर्घटना के बाद घायल सुरेंद्र चौधरी को मेराल विजय अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं जानकारी के अनुसार सुरेंद्र चौधरी बरडीहा थाना क्षेत्र के लावाचंपा गांव निवासी संतु चौधरी के साला है। इनका बाइक से गोंदा में एक्सीडेंट हुआ है, माथा में गंभीर चोट लगी है। इलाज के बाद स्थिति ठीक बताया जा है।