6 Feb 2026, Fri

झारखंड आंदोलनकारी की 90 वर्ष की उम्र में हुई निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

शेयर करें

उमेश कुमार

रमना प्रखंड के बहियार खुर्द पंचायत निवासी झारखंड आंदोलनकारी व परसवान गांव निवासी 90 वर्षीय चंद्रदेव सिंह का निधन सोमवार के अहले सुबह हो गया। जिससे क्षेत्र में अशोक व्याप्त है। वे लंबे समय से लकवा से ग्रसित थे। बताया जाता है कि आर्थिक अभाव में उनका समुचित इलाज नहीं हो सका था। चंद्रदेव सिंह के निधन के बाद कई लोगों ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि वे झारखंड आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करते थे। इनके निधन से गांव में शोक की लहर फैल गई है। चंद्रदेव सिंह के शव यात्रा में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मौके पर भरत मेहता, विशेश्वर मेहता, ध्रुप बैठा, राहुल सिंह, महेंद्र सिंह, कामेश्वर राम, सुरेश बैठा, संजय बैठा, अजय मेहता, रामधारी बैठा, विरेंद्र राम एवं लालमन बैठा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *