अनुप सिंह
बुध पूर्णिमा के अवसर पर मझिआंव के चन्द्री गायत्री नगर में स्थित गायत्री शक्तिपीठ में विधिवत पूजा अर्चना एवं हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। साथ ही अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्देशित गृहे गृहे गायत्री यज्ञ की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के सम्बंध में गायत्री परिवार के प्रखंड सामान्य एक्ट नागेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय सीमा पर डटे हुए हमारे (सैनिकों)वीर जवानों के शक्ति संवर्धन के लिए हवन यज्ञ किया जा रहा है। ताकि उन्हें सूक्ष्म रूप से विराजमान दैवीय शक्तियों का सहयोग मिलता रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय टोली सदस्य सह गढ़वा जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं को गायत्री महामंत्र जाप का महत्व एवं शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्देशित गृहे गृहे गायत्री यज्ञ करने, एवं गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के द्वारा युग परिवर्तन के संबंध में बताये गये मार्ग के बारे में सविस्तार बताया गया। साथ ही उनके सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान श्वेता कुमारी एवं महिमा कुमारी द्वारा कर्मकांड सम्पन्न कराया गया। जबकि मुस्कान कुमारी द्वारा भजन ,प्रज्ञा गीत गाया गया। इस दौरान मुख्य यजमान के रूप में सपत्निक बिजली विभाग के कर्मचारी रामअवतार चौधरी द्वारा माता गायत्री, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती एवं माता वैष्णो देवी तथा गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा की पूजा अर्चना की गई।
कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह,केंद्रीय टोली सदस्य सह युवा मंडल के जिला संयोजक बिरेन्द्र सोंनी,महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता चौरसिया, धर्मशिला देवी, संतोषी देवी, धना देवी,अशोक चौरसिया, अशोक गुप्ता,वीरेंद्र प्रसाद, नागेंद्र सिंह प्रखंड समन्वयक, देव मुनि विश्वकर्मा,राघव विश्वकर्मा, रामविलास प्रसाद,बेचन राम,बबलू कमलापुरी,शंभू साव सहित अन्य कई श्रद्धालु उपस्थित थे.