7 Jul 2025, Mon

बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ बकरीद का त्योहार मनाए,कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में नही ले

शेयर करें

उमेश कुमार

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक मंगलवार को रमना थाना परिसर में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सह बीडीओ विकास पांडेय ने कहा कि बकरीद त्याग और समर्पण का त्योहार है,इसे सौहार्द्यपूर्ण वातावरण में मनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा रमना में सदियों से दोनो समुदाय के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते रहे है, इस समृद्ध परंपरा को आगे भी बनाए रखना हम सभी की जिम्मेवारी है। थाना प्रभारी आकाश कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारे के साथ बकरीद का त्योहार मनाए,कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में नही ले।किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दे,ताकि समय रहते उस पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान अफवाहों एवम भ्रामक खबरों से बचने की आवश्यकता है। उन्होंने बढ़ते साइबर क्राइम के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। बड़ेकार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,बीस सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,मुखिया अजीत पांडेय एवम पूर्व विधायक प्रतिनिधि पंकज सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विशेश्वर मेहता ने किया ।जबकि मौके पर एएसआई जय प्रकाश गुप्ता,मुखिया अनिता देवी, चुन्नु सिंह,जसवंत पासवान,मुन्ना सिंह,नसीरुद्दीन अंसारी,सुभान अंसारी,रामचंद्र राम,गुलाम अली अंसारी, डॉ पारस नाथ अमरेंद्र प्रजापति,रूपमरायण यादव,आलोक सिंह सहित बड़ी संख्या में शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *