7 Feb 2026, Sat

पशुओं को गंभीर बिमारी से बचाया जा सके जिसको लेकर पशु चिकित्सा में की गई बैठक, जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालकों करना होगा ——–

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: प्रखंड मुख्यालय स्थित मॉडल पशु चिकित्सालय के परिसर में सभी टीका कर्मियों के साथ एफ एम डी एवं एल एस डी टीका को लेकर शुक्रवार को डॉ दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। टीका में तेजी लाने के लिए डॉ दिनेश कुमार यादव ने सभी कर्मियों को बताया कि क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को सहयोग लेना है। साथ ही उन्होंने समयानुसार टीकाकरण का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अभियान कार्य की तेजी में वरीय पदाधिकारी के द्वारा जांच भी कराई जाएगी। इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागीय निर्देशानुसार 19 में से 17 जुलाई तक पशुओं को खूरहा एवं मुंह चिपका तथा लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम के लिए क्षेत्र में निशुल्क टीकाकरण का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें मैत्री कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। टीकाकरण की शुरुआत दुरुस्त पंचायत से कराया गया है ताकि समयानुसार टीकाकरण का कार्य पूरा कराया जा सके। साथ ही उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि पशुपालक अपनी पशु धन को टीकाकरण का कार्य कराने में सहयोग करें ताकि उनकी पशुधन को में गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। चिकित्सक ने इस कार्य में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों जागरूक पशुपालकों के अलावे समाजसेवियों से सहयोग करने की अपील की है। बैठक में कर्मी अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, साहिल कुमार सिंह ,पटेल कुश कुमार, यशवंत दूबे, विकास पाण्डेय, अविनाश कुमार, विशाल कुमार, कपिल देव शर्मा एवं रोहित कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *