*रमना प्रखंड में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत सत्र 2024-25 के वर्ग आठवीं में अध्ययनरत्त बच्चों के बीच साईकिल का वितरण किया गया। बीडीओ सह सीओ विकास पांडेय द्वारा मध्य विद्यालय सिरियाटोंगर के 76 एवं मध्य विद्यालय बुलका के 29 बच्चों के बीच साईकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर विकास पांडेय ने कहा कि बच्चों को विद्यालय जाने में होने वाले परेशानी देखते हुए सरकार द्वारा इस योजना को चलाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी गांव में हाई स्कूल नहीं है और आठवीं के बाद दूरदराज के बच्चों को पैदल विद्यालय जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राहुल प्रकाश एवं शिक्षक उपस्थित थे।
उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत सत्र 2024-25 के वर्ग के आठवीं में अध्ययनरत्त बच्चों के बीच किया गया साईकिल वितरण
