17 Feb 2026, Tue

साहिबगंज में हूल दिवस मनाने को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद, छोड़े गए तिर व आंसू गैस के गोली

शेयर करें

ब्यूरो रिपोर्ट

साहिबगंज में हूल दिवस मनाने को लेकर विवाद चल रहा है। भोगनाडीह में संताल और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। तीर और गोली चलने की भी सूचना है। इस वक्त घटनास्थल पर हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद है, जिन्हें प्रशासन की तरफ से खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं आंसू गैस के गोले भी दागे गये हैं ताकि भीड़ का तितर-बितर किया जा सके। ग्रामीणों के अनुसार कार्यक्रम का पंडाल प्रशासन के द्वारा बीते रात्रि खोल दिया गया है।

इससे नाराज होकर ग्रामीण हंगामा कर रहे थे। उक्त कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचने वाले थे। हंगामे के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। वही हंगामा के बाद कुछ पुलिसकर्मी और कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की सूचना है। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। कहा जा रहा है कि 3 जवान घायल हुए हैं। जिनका इलाज बरहेट सीएचसी में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *