5 Jul 2025, Sat

डाल्टनगंज-औरंगाबाद मुख्य सड़क पर कउवल में भीष्म सड़क हादसा,तीन मजदूरों की हुई मौत,29 घायल

शेयर करें

ब्यूरो रिपोर्ट

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कउवल गांव के समीप डाल्टनगंज – औरंगाबाद नेशनल हाईवे 98 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 29 मजदूर घायल हैं। गंभीर रूप से घायल सभी मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर धान की रोपनी के लिए बिहार के सासाराम जा रहे थे।

मृतकों में से एक राजू भुइयां गढ़वा जिला के चीनिया के सिगसिगा कला निवासी है,दूसरे मृतक का नाम गुड्डू राम है वो रंका थाना के कंचनपुर का रहने वाला था, जबकि तीसरे मृतक का नाम पूरण भुइयां है, वो भी सिगसिगा गांव का रहने वाला था। वहीं बताया गया कि दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई है ,और एक की मौत एमएमसीएच अस्पताल में मृत घोषित किया गया। सभी घायल गढ़वा के चीनिया के सिगसिगा और रंका के उदयपुरा के रहने वाले हैं।


इधर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गढ़वा के रंका और रमकंडा से मजदूरों का जत्था धान की रोपनी के लिए पिकअप पर सवार होकर शुक्रवार को बिहार जा रहा था। इसी दौरान छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल में पिकअप डिवाइडर से टकरा गई। और उसके बाद पिकअप भीषण हादसे का शिकार हो गई।

जबकि 29 से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घटना की जानकारी मिलने के बाद छतरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप पर लगभग 30 लोग सवार थे, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल थे।

वहीं जिले के सबसे बड़े अस्पताल में घायलों का इलाज टॉर्च लाइट पर किया गया है। अस्पताल में बिजली नहीं होने के कारण डॉक्टर टॉर्च की रोशनी में घायलों का इलाज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *