17 Feb 2026, Tue

झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन के तत्वाधान में कांडी प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केन्द्र के सेविका एवं सहायिकाओं ने किया धरना-प्रदर्शन

शेयर करें

अनुप सिंह

झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन के तत्वाधान में बुधवार को कांडी प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केन्द्र के सेविका एवं सहायिकाओं ने अपने चार सुत्री मांगों को लेकर सेविका संघ के प्रखंड अध्यक्ष निभा देवी की अध्यक्षता में एकदिवसीय हड़ताल किया गया। सेविका- सहायिकाओं ने प्रखंड कार्यालय से बैनर पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए कांडी बाजार के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए पून : प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बालविकास परियोजना पर्यवेक्षिका राणा तबस्सुम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

मांग पत्र में चार श्रमिक विरोधी कानून को तुरंत रद्द किया जाए, आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका को 26 हजार रुपए न्यूनतम मानदेय लागू किया जाए साथ ही पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान किया जाए, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मचारी को ग्रेच्युटी प्रदान किया जाए एवं टी एच आर वितरण के लिए एफ आर एस की प्रक्रिया पूर्णतः बंद किया जाए। मौके पर पंचायत अध्यक्ष सजीना खातुन, अंजलि देवी,सुजान्ती देवी, माया देवी,अंजु देवी,रेखा देवी, पुष्पा देवी,रिता देवी, मोती राज देवी, उर्मिला देवी, सुनैना देवी, सुनिता देवी,मंजू देवी, प्रमिला देवी, नगीना देवी,रिना देवी,लिलावती देवी, कलावती देवी,मिना देवी, संगीता देवी, जयंती कुसुम, सुनैना देवी, के अलावें अन्य कई सेविका सहायिका मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *