27 Aug 2025, Wed

गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाने को लेकर मझिआंव गायत्री परिजनों द्वारा कर ली गई पुरी तैयारी

शेयर करें

अनुप सिंह

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर मझिआंव के चन्द्री गायत्री नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाने को लेकर परिजनों द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही इसकी सफलता के लिए गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर 24 घंटे का अखंड गायत्री महामंत्र का जाप भी सुरु कर दिया गया है। इस संबंध में गायत्री परिवार के प्रखंड संयोजक नागेंद्र सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शक्तिपीठ परिसर में हवन यज्ञ एवं दीक्षा संस्कार सहित कई अन्य संस्कार भी संपन्न कराए जाएंगे। इसके लिए मंदिर परिसर में तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद व भंडारा का आयोजन भी किया गया है।उन्होंने बताया कि प्रज्ञा पीठ आमर में भी 8-8 घंटे का अखंड जाप सुरु हो गया है।

अखंड जाप में शामिल श्रद्धालु

मझिआंव शक्तिपीठ में जिला ट्रस्टी अच्युतानंद तिवारी, जिला युवा समन्वयक बिरेन्द्र सोंनी,बेचन राम, सुनीता चौरसिया, सीमा सोनी,सरो देवी, धर्मशिला देवी ,श्वेता कुमारी, संजय पाठक, मीरा देवी,मेधा कुमारी, जूली तिवारी, फुलझड़ी देवी,अशोक चौरसिया, रिंकी देवी, नंदलाल प्रजापति, वीरेंद्र प्रसाद,रीता देवी,संतोषी देवी ,विजय कुमार साव, राम प्रसाद पाठक, विनोद कुमार दुबे, बंसी प्रसाद, अखिलेश सोनी,रामरेखा प्रजापति, पारस मिस्त्री, अशोक गुप्ता, देव मुनि विश्वकर्मा, अरुण कुमार सोनी ,आनंद विश्वकर्मा,तथा आमर प्रज्ञा पीठ पर अशोक विश्वकर्मा,कलेक्टर राम, देवंती देवी, मनीषा कुमारी, रानी कुमारी, बेबी देवी,प्रियंका कुमारी,नेहा कुमारी, संजीव चंद्रवंशी ,अवध विश्वकर्मा, अनु कुमारी,काजल कुमारी,संजीव चंद्रवंशी,रेणु देवी एवं छोटी कुमारी द्वारा जाप किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *