गरिबों के मसीहा सह पुर्व मंत्री ददई दुबे के आकस्मिक मौत पर प्रखण्ड क्षेत्र में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल सहित कई जगह शोक सभा का आयोजन किया गया
झारखण्ड प्रदेश के पूर्व मंत्री व विश्रामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के आकस्मिक मौत पर प्रखण्ड में शुक्रवार को कई जगह शोक सभा का आयोजन किया गया।
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल पर वरिष्ठ सदस्य सुदर्शन तिवारी के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। समिति के दर्जनों सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए।सभी ने चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के मृत्यु को क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सभी ने उन्हें क्षेत्र का शान बताया।मौके पर महात्मा हरि दास, पुजारी प्रवीण पाण्डेय, आदित्य पाठक, विधायक प्रतिनिधि अतीस कुमार सिंह,मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह,शम्भू सिंह,बैधनाथ पाण्डेय,शम्भू गुप्ता, अवधेश गुप्ता,विभूति नारायण दुबे,नवल किशोर तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह,ध्रुव कुमार पाण्डेय,असर्फी सिंह,शशि पाण्डेय,जय किशुन राम, सुखदेव प्रसाद ,अनिल पाल, सहित कई लोग उपस्थित थे।उधर प्रखण्ड के शोणभद्र आदर्श इंटर कालेज एवम महाविद्यालय में शुक्रवार को शोक सभा किया गया। महाविद्यालय के सचिव चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दूबे के निधन पर महाविद्यालय के सभी कर्मियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा के शांति हेतु इश्वर से प्रार्थना किए। प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उनके स्थान को भविष्य में भर पाना असम्भव होगा।उनके द्वारा किए गए महाविद्यालय सम्बंधित विकास पूर्ण कार्य एक मील का पत्थर है। महाविद्यालय कर्मियों ने उनके द्वारा समर्पण , त्याग के प्रति कार्यों को याद किया।शोक सभा में बबन पाण्डेय,शोभा मिश्रा, उमाशंकर कुमार,इशरार आलम ,रेखा पाठक, शक्तिदेव दुबे, पंकज पांडेय, कामेश्वर साव,जंग बहादुर, शिवनाथ राम,गजन तिवारी आदि लोग शामिल थे। साथ ही किशुनराज पब्लिक हाई स्कूल बलियारी में भी प्रिंसिपल नवनीत कुमार दुबे की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मी के साथ विद्यार्थी शामिल हुए।