18 Feb 2026, Wed

कांडी बाजार में चल रहे सीमांकन कार्य का सीओ व थाना प्रभारी ने लिया जायजा

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी -बाजार की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर मंगलवार को अंचल अमीन के द्वारा सीमांकन कार्य शुरू किया गया।अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि कांडी बाजार की 78 डिसमिल सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर आज से सीमांकन कार्य शुरू किया गया है जो कल बुधवार तक चलेगा।उन्होंने बताया कि अंचल अमीन धर्मेन्द्र और पप्पू जायसवाल के द्वारा सीमांकन का कार्य किया जा रहा है।अंचल निरीक्षक संदीप कुमार गुप्ता के देखरेख में सीमांकन का कार्य किया जा रहा है।अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी ने भी चल रहे सीमांकन कार्य का जायजा लिया।

मालूम हो कि इससे पूर्व भी कांडी बाजार की भूमि की मापी कई बार हुआ है लेकिन उक्त भूमि पर से अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका।आज भी कांडी बाजार की भूमि पर भू माफिया का कब्जा है।सीमांकन कार्य को होता देख कई ग्रामीणों ने बताया कि क्या इस बार अतिक्रमण हटेगा या सीमांकन तक ही सीमित रह जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *