18 Feb 2026, Wed

तालाब नदियां वर्षा की पानी से अभी भी प्यासी है,लेकिन रमना क्षेत्र की सड़कें पानी से लबा-लब

शेयर करें

उमेश कुमार

भले ही रमना प्रखंड अंतर्गत सभी तालाब नदियां वर्षा की पानी से अभी भी प्यासी है,लेकिन इस क्षेत्र के सड़कें पानी से लबा-लब हैं।

मुहल्ले के कच्ची सड़के या पीसीसी का हाल जल जमाव से बदतर हो गयी है। हर गली मुहल्ले में अक्सर सड़क पर जल जमाव दिख ही जायेगा, सड़क बना लेकिन बर्षा जल निकासी का कोई भी व्यवस्था नहीं किया गया है। सड़को पर जल जमाव से ग्रामीण, राहगीरों का हाल बेहाल हो गया। इतना ही नहीं रमना सोनेहारा मुख्य सड़क पर हीरा सेठ के घर के सामने जल निकासी का व्यवस्था नहीं होने और दोनों तरफ से घर बन जाने से जल निकासी नहीं हो पा रहा है और मुख्य सड़क पर जल जमाव से अगल बगल के दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है, साथ ही सड़क भी खराब हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *