18 Feb 2026, Wed

दर्जनों कांवरिए बम ने बुढ़ीखांड़ बजरंगबली मंदिर में पुजन दर्शन कर बाबा धाम के लिए हुए रवाना

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोता से दिन शुक्रवार को बाबा धाम देवघर के लिए एक दर्जन कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। सभी कांवरिए घर से निकले,और बुढ़ीखांड़ बजरंगबली मंदिर पहुंचे , और दर्शन कर और आशीर्वाद प्राप्त कर जयकार लगाते हुए निजी वाहन से बाबा धाम देवघर के लिए रवाना हुए।

वहीं जानकारी देते हुए बम सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि हम सभी अपने निजी वाहन बाबा नगरी बैजनाथ धाम जल चढ़ाने और पुजन दर्शन करने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा धाम दर्शन के हम सभी बम अवधेश चौधरी, बैजू प्रसाद, मनोज चौधरी, नारायण शर्मा, लीलावती देवी, नीरा देवी, अमेरिका चौधरी, प्रवेश चौधरी, कृष्णा चौधरी, आशा देवी सहित अन्य सभी बम काशी नगरी बनारस के लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *