2 May 2026, Sat

समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर का किया गया आयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी-प्रखण्ड संसाधन केंद्र कांडी में समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों 3 से 18 वर्ष के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया। प्रखण्ड प्रमुख नारायण यादव ,बीपीओ वीरेन्द्र प्रसाद,डॉक्टर विशाल कुमार,जिप पार्षद प्रतिनिधि दिनेश कुमार व अन्य ने संयूक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घटान किए। इस शिविर में प्रखण्ड के सभी कोटि के विद्यालयों से दिव्यांग बच्चे शामिल हुए। डॉक्टर विशाल कुमार व अन्य डॉक्टरों ने सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर उपकरण उपलब्ध कराया गया।

जिसमें श्रवणयंत्र,ट्राइसाइकिल, बैसाखी दिए गए। इस अवसर पर बीपीओ वीरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि दिव्यांग बच्चे सामान्य बच्चों की तरह हीं हैं वे किसी भी स्तर में कम नही हैं। उन्हें कम नहीं आंकना है।उन्हें भी सभी हक और अधिकार पाने का हक है। मौके पर बीआरपी सुनील कुमार ,सीआरपी धर्मेन्द्र कुमार दुबे,प्रभु राम,मनोहर चौबे,शिक्षक सुदीप पाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *