4 Apr 2026, Sat

एक गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटना का दिया अंजाम

शेयर करें

उमेश कुमार


रमना थाना क्षेत्र के मड़वनिया गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच घरों में ताला तोड़कर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। चोरी की इस घटना में ललिता देवी के घर से टॉप, छुछिया, पौजेब ,पायल सहित लगभग पचास हजार रूपए मूल्य की आभूषण की चोरी हुई है। वहीं ललिता कुंवर के घर से झुमका, झाल्ली , बाला,टॉप ,लॉकेट,छुछीया, पायल सहित लगभग 75 हजार रूपए मूल्य की आभूषण की चोरी हुई है। वहीं कुतुबुद्दीन अंसारी वीबी के घर से दस हजार रुपया नकद जबकि रमेश बियार एवं सीता देवी के घर से एक-एक मोबाइल की चोरी हुई है। चोरी के शिकार हुए पीड़ित ग्रामीणों ने थाना में आवेदन देकर न्यायोचित करवाई की मांग की है। वहीं जानकारी मिलते ही रमना थाना प्रभारी आकाश कुमार पुलिस बल के साथ मड़वनिया गांव पहुंचे, और छान बीन में जुट गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *