झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव गढ़वा जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने प्रदेश सरकार से पर्याप्त मात्रा में उचित सरकारी दर पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग किया है।श्री सिंह ने कहा कि मक्का भदई फसल और धान खरीफ फसल पलामू और गढ़वा जिला का मुख्य फसल है।इस वर्ष मक्का सहित भदई फसल बारिश अधिक होने के कारण पैदावार शून्य रहा,खरीफ धान फसल की स्थिति ठीक है,पर समय पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण फसल का वृद्धि प्रभावित हो रहा है।श्री सिंह ने कहा कि धान की रोपाई सभी खेतो में पूरा हो गया है।फसल में खाद देने का समय गुजरता जा रहा है।फसल की प्रगति प्रभावित हो रहा है,उत्पादन पर असर होने की आशंका है।वही खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता नही होने के कारण कालाबाजारी भी हो रहा है।उचित सरकारी दर से दोगुने,तिगुने दाम पर किसान खरीदने को विवश है,फिर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नही हो पा रहा है। खाद खरीदने को लेकर आपाधापी मचा हुआ है, अराजक की स्थिति उत्पन्न न हो ,सरकार से प्रशासनिक देखरेख में यूरिया खाद अविलंब वितरण कराने की जरूरत है।