27 Aug 2025, Wed

बड़ी खबर:कांडी प्रखण्ड क्षेत्र एक पलायन मजदूर की ट्रेन में हुई दर्दनाक मौत

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड अंतर्गत पंचायत राणाडीह ग्राम कुरकुट्टा के लाल मोहम्मद उर्फ़ लल्लू मियां के लगभग 28 वर्षीय लड़का इरशाद अंसारी का ट्रेन में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 22 अगस्त शनिवार सुबह की है। प्राप्त सूचना के अनुसार इरशाद अंसारी एक महीना पहले मुंबई सरिया सेटरिंग में मजदूरी करने गया था, लेकिन उसकी तबियत खराब हो गई। इसके बाद वहीं पर डॉक्टरों द्वारा दवा भी कराया, लेकिन ठीक नहीं हुआ। उसके बाद इरशाद अंसारी के कहने पर वहां के लोगों ने उसे घर आने के लिए ट्रेन पर बैठा दिया, लेकिन कुछ दूर आने के बाद उसकी तबियत अचानक और ज्यादा बिगड़ गई, और उसने घर पर फोन भी किया की मैं अब और तबियत बिगड़ रहा है,मुझे सीना में बहुत दर्द हो रहा है। और कुछ घंटे बाद उसकी जबलपुर जंक्शन से पहले ही मौत हो गई। जिसके जबलपुर पुलिस के द्वारा शव को उतार लिया गया, और परिजनों को जानकारी दी गई।

वहीं शव लेने के परिजन जबलपुर पहुंच चुके हैं।बताते चलें की इरशाद अंसारी एक बेहद ही गरीब परिवार से आता था, और उसके घर में उसकी बीवी के अलावा दो लड़कियां और एक बुढ़ी माँ भी है। घर में सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव मे शोक का माहौल है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात तक शव पहुंचने की उमीद है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इरशाद अंसारी घर का एक अकेला कमाऊ व्यक्ति था जिसे पूरा परिवार चलता था। इसमें शासन प्रशासन को मदद करना चाहिए। एक पलायन मजदूर की मौत होना बहुत ही दुखद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *