12 Sep 2025, Fri

सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक को विद्यालय से दी गई भावभीनी विदाई

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी: प्रखंड अंतर्गत लमारी कला संकुल स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पिपरडीह के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार पांडेय को सोमवार को विद्यालय से भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में बोलते हुए बीपीओ बीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि ब्रजेश कुमार पांडेय स्पष्टवादी थे। उनके 22 वर्षो के सेवाकाल में उन्होंने जो कहा वही किया।प्रधानाध्यापक नृपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सेवानिवृति के बाद नई जिम्मेवारियों का निर्वहन के साथ सामाजिक सरोकार से जुड़े रहना भी आवश्यक है ताकि कभी अकेलापन महसूस न हो और समाज को नई दिशा दी जा सके।

विदित हो कि ब्रजेश कुमार पांडेय उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पिपरडीह के भू दाता भी हैं।

गांव में पहली बार विद्यालय की स्थापना को लेकर इन्होंने जनकल्याण के लिए अपना बहुमूल्य भूमि राज्यपाल के नाम किया।

श्री ब्रजेश कुमार पांडेय 15 जनवरी 2003 को शिक्षा मित्र के रूप में अपनी यात्रा शुरू करते हुए लगातार 22 वर्षो तक नवनिहालों का भविष्य सवारते हुए 31 अगस्त 2025 को सेवा निवृत्त होकर विद्यालय से विदा हो गए।


कार्यक्रम में कांडी प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, बीपीओ बीरेंद्र प्रसाद, जेई अनिल कुमार पांडेय,चटनियां पंचायत के पूर्व मुखिया रामजी यादव, पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय लमारी कला के प्रधानाध्यापक नृपेंद्र कुमार सिंह,प्राथमिक विद्यालय सबुआ के प्रधानाध्यापक नवीन कुमार दुबे,उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटनियां के प्रधानाध्यापक दुर्गा राम,शिक्षक विनोद कुमार दुबे,शैलेंद्र कुमार यादव,सुदामा यादव सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति व शिक्षकों की उपस्थिति में ब्रजेश कुमार पांडेय को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में शेखर पांडेय,अशोक पांडेय,शिवप्रसाद पांडेय,दिलीप पाण्डेय,कमलेश पांडेय,शिक्षक रामनाथ पांडेय, सतीश कुमार पांडेय,कुंदन कुमार सिंह,विपिन कुमार पांडेय,ललित सिंह,रामाश्रय साह,बीरेंद्र पासवान,अर्चना कुमारी,प्रवीण कुमार सिंह,रामजी यादव,अनूप कुमार सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *