हजारीबाग पुलिस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन , 25 लाख का रघुनाथ हेंब्रेम, 10 लाख का बिरसेन गंझू मारा गया, और तीन एके 47 बरामद हुआ। झारखंड में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र में पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक करोड़ का इनामी नक्सली भी शामिल है। पुलिस मुख्यालय ने तीनों नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि की है।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि गोरहर इलाके में नक्सली संगठन का बड़ा दस्ता सक्रिय है। इसी आधार पर हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन ने संयुक्त अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में तीन बड़े नक्सली ढेर हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में मारे गये माओवादी उग्रवादी–
1.अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश,पिता-स्व0 बाबुलाल सोरेन ग्राम-मंदेरी थाना-बिष्णुगढ़ जिला-हजारीबाग
2.रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ निर्भय जी उर्फ चंचल उर्फ बीरसेन जी, पिता बिशु हेम्ब्रम, ग्राम-जरीडीह, थाना-डुमरी जिला-गिरिडीह।
3.बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन गंझू उर्फ खेलावन गंझू ,पे0 सोमर गंझू उर्फ गुरू जी, सा0-बकचुम्बा, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग।