मोहम्मदगंज:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन बुधवार को बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केक काटा और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।जश्न के दौरान मिठाईयों का वितरण किया गया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से भारत विश्व में नई पहचान बना रहा है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री के बताए गए रास्ते पर चलते हुए समाज सेवा और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह,भाजपा प्रदेश नेता कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा,सांसद प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद सिंह,भाजपा नेता कामेश्वर सिंह,रूपेश कुमार सिंह पिंटू,दिलीप कुमार सिंह मुन्ना,डॉ प्रभु प्रसाद,बबलू कुमार,अजय मेहता ,विजय मेहता,दिनेश मेहता,लवकुश सिंह,प्रभु पासवान,विजय राम ,स्क्लेश पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।