7 Feb 2026, Sat

नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ,ली गई शपथ

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: भारत सरकार एवं नगर विकास व आवास विभाग के निर्देश के आलोक में बुधवार को नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। और स्वच्छता शपथ भी लिया गया। इस कार्यक्रम के तहत निवर्तमान नगर अध्यक्ष सुमित्रा देवी एवं अन्य कर्मियों के द्वारा साफ सफाई एवं पौधारोपण किया गया।

शपथ के दौरान सुमित्रा देवी ने बताई कि आज बहुत ही शुभ दिन है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को पूरे देश में विश्वकर्मा पूजा मनाई जा रही है और इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है और हम सबों को मिलाकर नगर पंचायत को स्वच्छ बनाना है। साथ ही पौधारोपण के बारे में कहा कि शुद्ध वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष पौधा जरूर लगाना चाहिए।

उन्होंने सफाई कर्मियों को कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई रखें। ताकि मेरा नगर पंचायत स्वच्छ और सुंदर हो।मौके पर नगर प्रबंधक श्री जितेश कुमार, स्वच्छता प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा, संत कुमार, विरेन्द्र चौधरी, विश्वजीत कुमार, एवं अन्य कार्यालय कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, महिला स्वयं सहायता समूह कि महिला उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *