विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्रअंतर्गत बरडीहा मुख्य बाजार में जिला योजना निधि D.M.F.T से बनाई जाने वाली पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक नरेश प्रसाद सिंह के द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। इधर संवेदक धीरज सिंह के द्वारा बताया गया कि यह सड़क 50 लख रुपए की लागत से बरडीहा बाजार से उच्च विद्यालय ब्लॉक मेन रोड तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य किया जाएगा।
इधर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि जो कई दशकों से सड़क का स्थिति जर्जर था,जिसे विधायक नरेश प्रसाद सिंह विधायक बनते ही उक्त सड़क को बनवाने का कार्य का शुभारंभ किया। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है।
इधर इस दौरान जन समूह को संबोधित करते हुए विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्य बाजार का सड़क वर्षों से जर्जर रहना यह दुर्भाग्य था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो 10 वर्षों में काम नहीं हुआ है वह कार्य मैं 5 वर्षों में करके देंगे। जबकि इस सड़क से मुख्य बाजार, प्रखंड कार्यालय, थाना एवं विभिन्न विद्यालयों में आने जाने के लिए मात्र एक सड़क है,जिसे भी नहीं बनवाया गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि यह सड़क बन जाने से क्षेत्रवासियों को सुगम और बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही कहा कि क्षेत्र में जो भी खराब सड़क है उसे भी बनवाया जाएगा। वहीं कई वक्ताओं ने भी लोगों को संबोधित किया।
कार्यक्रम समाप्ति के बाद में भी विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने उपस्थित लोगों से अन्य जन हित कार्यों के बारे में समीक्षा करते हुए बात चीत किया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बबलू रजवार, विधायक प्रतिनिधि विनोद रजवार, मीडिया प्रभारी हरिनाथ चंद्रवंशी, अमीनुदीन अंसारी, पप्पू यादव, पंकज गुप्ता, सुदीप पाल, गोरख पासवान, नकू राम, बृजेश विश्वकर्मा, दयानंद विश्वकर्मा, पिंटू विश्वकर्मा, महेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र विश्वकर्मा, साबिर अंसारी, अकलीम अंसारी, जितेंद्र रजवार सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।