रांची:भारत देश में ब्राह्मण समाज के उत्थान एवं एकजुट करने व आने वाली पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए रविवार को रांची के करम टोली चौक स्थित प्रेस क्लब में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) की बैठक सम्पन्न हुई.बैठक में आपसी विचार विमर्श के बाद सर्व सम्मति से सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक व ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए लम्बे समय से सेवा दे रहे कर्मठ एवं जुझारू प्रवृति के समाजसेवी माननीय अरुण कुमार शर्मा को “अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (अ) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।तथा मनोज तिवारी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया.जबकि महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी समाजसेवी श्रीमती कल्याणी पाण्डेय को सौंपी गई।
इसी तरह आंनद मोहन तिवारी, बिनोद तिवारी,पी एन पांडेय, रजनीश पांडेय एवं रंगनाथ चौबे को महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।इसी तरह राम आशीष पांडेय को राष्ट्रीय प्रवक्ता, धीरेंद्र कुमार तिवारी को राष्ट्रीय सह प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी गई।साथ ही भाजपा नेता ब्रजेंद्र पाठक, के के राय एवं संजय बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।जबकि कमलेश पाठक को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई।इसी तरह कृष्णमुरारी नंद तिवारी,कमल किशोर द्विवेदी एवं राजीव रंजन त्रिवेदी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।इसी तरह बैठक में राज मोहन मिश्रा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, रविन्द्र प्रसाद चौबे को राष्ट्रीय उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।इसी दौरान दीपक ओझा को झारखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। जबकि करण कुमार पाठक को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी तरह नवनीत कुमार पाण्डेय, एवं रविकांत तिवारी को युवा प्रकोष्ठ का झारखंड प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया।साथ ही सुश्री तारा पाठक धनबाद को महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्रीमती रंजीता पांडेय को महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रीमती लवली पाठक को महिला मोर्चा रांची जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इसी तरह रविन्द्र कुमार तिवारी, प्रमोद पाण्डेय एवं रजनीश पांडेय को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया है।