19 Feb 2026, Thu

मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन,147 किसानों को बांटा गया मृदा स्वास्थ्य कार्ड

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव:संस्था प्रगति एजुकेशनल एकेडमी रांची से संचालित एग्री क्लिनिक सेंटर गढ़वा अनुमंडल के द्वारा बुधवार को पुरहे पंचायत सचिवालय में मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 147 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश कुमार सिंह, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक दयानंद पांडे, उप मुखिया धर्मेंद्र कुमार ठाकुर संस्था के सचिव दिनेश कुमार मेहता , सीईओ बबीता कश्यप, प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास कुमार चतुर्वेदी, एग्री क्लीनिक केंद्र के परियोजना समन्वयक शालिनी कुमारी एवं सहयोगी श्रवण कुमार एवं सतेन्द्र कुमार , कृषक मित्र अजय दुबे, सदैव कुमार पासवान, प्रमोद कुमार, संजय कुमार पासवान आदि लोग उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के तहत किसानों को मृदा जांच करने से क्या फायदे हैं एवं मृदा जांच क्यों करना चाहिए, मृदा स्वास्थ्य कार्ड का क्या फायदे हैं, आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया। साथ ही फसलों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न प्रकार के फसल आदि के बारे में बताया गया, तथा उच्च मूल्य वाली फसल को पैदा करने हेतु किसानों को जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *