19 Feb 2026, Thu

विद्यालय में छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता का किया अयोजन

शेयर करें

अनुप सिंह

मझिआंव: दीपावली के उपलक्ष्य में आर.के .पब्लिक स्कूल,ऊँचरी में अंतर-सदनीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा, यमुना, कावेरी और ब्रह्मपुत्र, चारों सदनों के छात्रों ने अपार उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।इस अवसर पर विजेता घोषित प्रतिभागियों को विद्यालय के निदेशक अलखनाथ पांडेय द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही छात्रों के उज्वल भविष्य की कामना की।

समूह ए में पलक और सुप्रिया गंगा सदन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

समूह बी में सृष्टि यमुना सदन ने द्वितीय पुरस्कार जीता।

समूह सी में राखी पांडे कावेरी सदन को प्रथम पुरस्कार मिला।

समूह डी में वर्षा कुमारी ब्रह्मपुत्र सदन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

इस दौरान निर्णायक मंडल में शिक्षक राजेश कुमार पांडे,जय गोविंद ठाकुर और मिस पुजा ठाकुर द्वारा विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के.आर. झा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।इसके अलावा सभी छात्रों और कर्मचारियों को दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *