18 Feb 2026, Wed

मतदाता सूची मानचित्रण(विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित किया गया

शेयर करें

अनुप सिंह

बरडीहा प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में वर्तमान 2025 की मतदाता सूची एस आई आर, और 2003 की मतदाता सूची के साथ मानचित्रण (मैपिंग) से संबंधित प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीपीआरओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार 2025 के मतदाता सूची एस आर आई, 2003 की मतदाता सूची के साथ मानचित्रण (मैपिंग) से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी सुपरवाइजर एवं बीएलओ को निर्देश दिया गया कि दोनों प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपी जाए। मौके पर सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और सुपरवाइजरों तथा प्रतिनियुक्त शिक्षकों को मतदाता सूची मानचित्रण की प्रक्रिया, डेटा मिलान तथा नक्शा तैयार करने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। श्री सिंह ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य पुराने और वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर सटीक नक्शा तैयार कर मतदाता जानकारी को अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है। साथ ही अन्य कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में सुपरवाइजर इंद्रदेव कुमार, ललन राम तथा कंप्यूटर ऑपरेट श्यामाकांत विश्वकर्मा उपस्थित रहे। मौके पर सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और सुपरवाइजरों तथा प्रतिनियुक्त शिक्षकों को मतदाता सूची मानचित्रण की प्रक्रिया, डेटा मिलान तथा नक्शा तैयार करने से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस बैठक का उद्देश्य पुराने और वर्तमान मतदाता सूची के आधार पर सटीक नक्शा तैयार कर मतदाता जानकारी को अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *