17 Feb 2026, Tue

पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मी की मौत रहस्यमय तरीके से हो गई

शेयर करें

अनुप सिंह

पलामू जिले के पुलिस लाइन में पदस्थापित जवान ओरिया हेंब्रम (48 वर्ष) की शुक्रवार शाम को रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मेदिनीनगर के पुलिस लाइन परिसर के पास शाम करीब चार बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ड्यूटी समाप्त कर बैरक लौट रहे ओरिया हेंब्रम अचानक जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और तुरंत सूचना दी। प्रारंभिक जांच में उनके सिर और आंखों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी वाहन ने उन्हें तेज रफ्तार से टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *