11 Dec 2025, Thu

बिरसा मुंडा जयंती व झारखंड की स्थापना दिवस पर अभाविप द्वारा रक्तगट जांच शिविर का हुआ आयोजन

शेयर करें

धरती अब्बा भगवान बिरसा के जीवन सबों के लिए प्रेरणा : जुली टुडू

अनुप सिंह

जल, जंगल, जमीन की रक्षा व मातृभूमि के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले महान जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य की स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांडी इकाई ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए रक्तगट जांच शिविर का आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कांडी थाना की एस आई जुली टुडू व अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार सिंह सहित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं धरती अब्बा भगवान बिरसा मुंडा, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद व विद्या की देवी मां सरस्वती की तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

तत्पश्चात कस्तुरबा की छात्राओं द्वारा उत्साहित मन से स्वागत गीत प्रस्तुत हुई एवं हाय रे मोरा सोना झारखण्ड गाने पर नृत्य करके झारखंडी संस्कारों को प्रदर्शित की गई।

वहीं मुख्य अथिति एस आई जुली टुडू ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन और वनवासी अस्मिता की रक्षा व मातृभूमि को अंग्रेजों की दासता से स्वतंत्र कराने के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवनी से हम सबों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने अपराधो की रोकथाम के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया।

वहीं अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि अपने साहस की स्याही से इतिहास के पृष्ठों पर शौर्य की शब्दावली रचने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा अब केवल झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे हिंदुस्तान के गौरव के पर्याय बन चुके हैं। आज के दिन जबकि झारखंड राज्य अपने स्थापना के 25 वर्ष भी पूर्ण कर रहा है और भगवान बिरसा मुंडा जी की भी यह 150वीं जयंती वर्ष है यह समय झारखंड के लिए और हम सभी के लिए और भी खास हो जाता है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद ऐसे अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में विद्यार्थियों को जागरूक करने हेतु प्रयासरत है।

वहीं नगर मंत्री लक्की कुमार ने कहा कि अभाविप का लक्ष्य है कि विद्यार्थी केवल अकादमिक रूप से ही नहीं, बल्कि सामाजिक और नैतिक रूप से भी मजबूत बनें, ताकि वे आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

छात्रों को सामाजिक कर्तव्य का भी कराया गया एहसास


इस रक्तगट जांच शिविर में कुल 93 छात्राओं की अन्य स्वास्थ्य जांच भी की गई।

स्वास्थ्य विभाग के सरोज कुमारी, नीरज कुमार, डॉ विशाल कुमार एवं डॉ वीर प्रताप सिंह के द्वारा विद्यार्थियों को न केवल स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी गई, बल्कि उन्हें समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का भी एहसास कराया गया।

मौके पर अभाविप के सदस्य आयुष दुबे, विशाल कुमार सहित कस्तूरबा विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका व सैकड़ों छात्राएं मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *