7 Feb 2026, Sat
Breaking

बिरसा मुंडा की जन्म जयंती एवं झारखंड राज्य की स्थापना दिवस का रजत जयंती समारोह को लेकर बीडीओ ने किए कई कार्यक्रम

शेयर करें

अनुप सिंह

कांडी प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को बिरसा मुंडा की जन्म जयंती एवं झारखंड राज्य की स्थापना दिवस का रजत जयंती समारोह को लेकर बीडीओ राकेश सहाय ने प्रखंड कर्मियों के साथ कई तरह के कार्यक्रम किया। कार्यक्रम से पूर्व बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर बारी बारी से पुस्पांजलि अर्पण गया।

साथ ही झारखंड राज्य की मांग करने वाले आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। जिसमें राममणी तिवारी डूमरसोता, हरिवंश पांडे कोरगाई, उपेंद्र तिवारी कसनप का नाम शामिल है। सम्मानित किए गए लोगों ने अपना वक्तव्य में कहा की झारखंड राज्य की मांग करने में मुझे जेल जाना पड़ा, लाठी डंडा खाना पड़ा था, परंतु झारखंड राज्य के 25वीं वर्ष गांठ पर मुझे आज गौरव की असीम अनुभूति हो रहा है।

इस क्रायक्रम में प्रधान लिपिक अनूप कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी,पंचायत सचिव संतोष कुमार सिंह,अंजनी कुमार,प्रवीण पांडे,विश्वनाथ राम,पियूष पांडे, भारत प्रसाद,शिवशंकर राम, नरेंदर सिंह, छोटन बैठा,राजेश शुक्ला,असलम खान,के अलावे कई प्रखंड कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *