18 Feb 2026, Wed

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया निर्देश,सभी थानों में सीसीटीवी से करें लैस

शेयर करें

ब्यूरो रिपोर्ट

गढ़वा- : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को यह निर्देश दिया है कि राज्य के सभी थानों को पूरी तरह से सीसीटीवी से लैस किया जाए। झारखंड हाईकोर्ट मंगलवार को प्रॉपर्टी रिएल्टी प्राइवेट लिमिटेड, शौभिक बनर्जी सहित अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रहा था।

पूर्व की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी और आईटी विभाग की सचिव को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश के अलोक में उक्त अधिकारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *