कांडी प्रखंड मुख्यालय से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार एक बार फिर किसानों को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले के लगभग 90 प्रतिशत किसान अपना धान व्यापारियों के हाथों औने पौने दाम में बेच चुके हैं, सभी धान व्यापारियों के हाथ में चला गया है। सरकार अब किसानों से नहीं व्यापारी के हाथ से धान की खरीदारी करेगी।
सरकार अपने वादा के अनुसार 31.50 रुपए धान खरीदने वाला वादा से भी मुकर गई। जिससे किसान में सरकार प्रति काफी निराशा है। इस सरकार में किसानों को समय पर न अनुदानित खाद मिल रहा है, ना ही अनुदानित बीज मिल रहा है। अपना खून पसीना लगाकर अन्नदाता किसान फसल पैदा करते हैं ,और मूल्य व्यापारी तय करते हैं। यह अन्नदाता किसान का शोषण है, जिससे किसान हताश और निराश हैं । अभी सरकार बिना तैयारी के ही आनन- फानन में जिले में कुछ धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया। लेकिन अभी तक किसानों का रजिस्ट्रेशन मैसेज की व्यवस्था नहीं है। क्रय केंद्र की मशीन भी अपडेट नहीं है। रामलाला दुबे ने कहा कि हम सरकार, प्रशासन, और गढ़वा जिला उपयुक्त महोदय से आग्रह करते हैं कि प्रत्येक पैक्स में धान क्रय केंद्र खोला जाए। सभी केंद्र पर रजिस्टर्ड किसानों की सूची केंद्र पर अंकित किया जाय। किसानों के नया रजिस्ट्रेशन करने और मैसेज करने की व्यवस्था केंद्र पर किया जाय।